जबलपुर : जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने एक ठग को किया गिरफ्तार

जबलपुर : जीआरपी व आरपीएफ पुलिस ने एक ठग को किया गिरफ्तार

जबलपुर,संदीप कुमार। जीआरपी और आरपीएफ ने आज संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेन में बुजुर्ग और भोले भाले लोगों को अपना निशाना बनाने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है, ठग का नाम पंकज चौकसे बताया जा रहा है जो कि मूलता होशंगाबाद जिले का रहने वाला है, बीते कुछ दिनों के भीतर ही इस ठग ने ट्रेनो में सफर करने वाले यात्रियों को ठगने का काम किया है, आज जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने मदन महल रेलवे स्टेशन से ठग को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

यह भी पढ़े…नीरज चौपड़ा ने फिर बढ़ाया मान, इस अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए नॉमिनेट, ऐसा सम्मान पाने वाले वे तीसरे खिलाड़ी

चेकिंग स्काट का सदस्य बनकर करता था ठगी
दर्शल पंकज चौकसे अपने आप को चेकिंग सकॉट टीम का सदस्य बताकर यात्रियों को ठगने का काम किया करता था, पंकज आमतौर पर बुजुर्ग और भोले भाले लोगों को चेकिंग का भय दिखाकर उनसे पूछताछ करता और फिर उनके पास रखे रुपए और अन्य कीमती चीजों को पार कर देता था, पूछताछ के दौरान अभी तक 1 दर्जन से ज्यादा मामलों में पंकज चौकसे की संलिप्तता पाई गई है।

यह भी पढ़े…3 फरवरी को होगा ऑडी का Q7 भारत में लॉन्च , जाने इस नए मॉडल के बारे में कुछ रोचक तथ्य

आरपीएफ और जीआरपी के लिए बन चुका था सिर दर्द
ठग पंकज चौकसे इतना शातिर था कि वह है अपनी बातों में आसानी से भोले-भाले और बुजुर्ग लोगों को फसाकर शिकार बना लिया करता था, करीब 5 दिन पहले भी पंकज ने महानगरी ट्रेन में सफर कर रहे 65 साल के बुजुर्गों को टिकट चेकिंग का भय दिखाते हुए उनसे ठगी की थी, फिलहाल ठन पुलिस गिरफ्त में है जिससे कि पूछताछ के दौरान और कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews