हाईकोर्ट ने दी अभिभावकों को राहत,मनमानी फीस वसूली पर दिया ये आदेश

jabalpur

जबलपुर/संदीप कुमार| मध्य प्रदेश में निजी स्कूलों द्वारा लॉकडाउन में भी मनमानी फीस वसूली के मामले को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में मध्यप्रदेश के अभिभावकों को अंतरिम राहत दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि कोई अभिभावक निजी स्कूलों की फीस नहीं भर पा रहा है तो मामले की अगली सुनवाई तक स्कूल बच्चों का नाम नहीं काट सकता।

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश के अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। हाल ही में यह शिकायतें बढ़ गई थी कि प्रदेश के बहुत सारे निजी स्कूल फीस जमा न करने के चलते बच्चों के नाम स्कूल से काट रहे हैं। ऐसे में मनमानी करने वाले निजी स्कूलों के लिए यह एक बड़ा झटका है। हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को तय की है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद जब स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की और अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल करने लगे। इसके खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में करीब 7 याचिकाएं दायर की गई है जिनमें निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की मांग की गई है। इसी पर आदेश जारी करते हुए हाईकोर्ट ने फिलहाल अभिभावकों को राहत दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews