Hindi News

जबलपुर : ऑफलाइन परीक्षा को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने किया रास्ता साफ, जानिए क्या हैं कहा

Written by:Amit Sengar
Published:
जबलपुर : ऑफलाइन परीक्षा को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने किया रास्ता साफ, जानिए क्या हैं कहा

जबलपुर,संदीप कुमार। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने परीक्षाओ को लेकर साफ कहा हैं कि मध्यप्रदेश में कॉलेजों की परीक्षाएं हर हाल में ऑफलाइन मोड़ पर ही आयोजित होगी, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के मुताबिक शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर बनाए रखना आज सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि बच्चों को सिर्फ डिग्रियां बस नहीं बांटी जा सकता हैं। आज प्रतिस्पर्धा का वक्त है इसलिए छात्रों के भविष्य को देखते हुए ऑफ़लाइन परीक्षाएं ही करवाई जाएगी।

यह भी पढ़े…Betul news: कलेक्टर ने अधिकारियों को रेत माफियाओं के खिलाफ दिया फ्री हैंड, मोरंड नदी से अवैध रेत उत्खनन रोकने का लक्ष्य

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मीडिया में बने रहने के लिए दिग्विजय सिंह ने अलग ही ट्रेंड पकड़ लिया है, दिग्विजय सिंह को अपने व्यवहार में बदलाव करना चाहिए, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात और सीएम हॉउस के बाहर पर धरना देने पर कहा है कि मीडिया में बने रहने के लिए दिग्विजय सिंह ने ट्रेंड पकड़ लिया है।

यह भी पढ़े…Republic Day 2022: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, दिशा निर्देश जारी, ये होंगे सम्मानित

आगे उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को अपने व्यवहार के बारे में विचार करना चाहिए, क्योंकि दिग्विजय सिंह दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है, उन्हें पता होना चाहिए कि कैसे मुलाकात होती है और कैसे समय लिया जाता है,इसलिए दिग्विजय सिंह को गंभीरता से बात करना चाहिए,क्योंकि ऐसा न करने से प्रदेश के अंदर उनकी ही छवि पर प्रश्न खड़ा हो रहा है, और बच्चों को भी अब समझ में आ रहा है,कि दिग्विजय सिंह हल्के हथकंडे आजमा रहे है,इसके अलावा कांग्रेस की गुटबाजी पर मोहन यादव ने कहा कि सौ फीसदी कांग्रेस में गुटबाजी है, यही वजह है कि कमलनाथ को क्रॉस कर दिग्विजय सिंह लीड लेना चाहते है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews