आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार के दिन अक्टूबर महीने की शुरुआत हो रही है। इस दिन सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। अक्टूबर में कई बड़े और महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ेंगे। तारीख को महालक्ष्मी व्रत पूर्ण होगा। इस दिन जीवितपुत्रिका व्रत भी रखा जाएगा। कई ग्रह भी गोचर करेंगे।
अक्टूबर के महीने में दो एकादशी व्रत रखे जाएंगे। 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी और 22 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत रखा जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रखने से व्रत रखने से मन, शरीर और आत्मा शुद्ध होती है। पापों और कर्मों के बंधन से मुक्ति भी मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
अक्टूबर में तीन ग्रहों का गोचर
ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन को तुला संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 31 अक्टूबर को गुरुदेव बृहस्पति सिंह राशि में गोचर करेंगे। 3 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में वक्री होंगे। वही चंद्रमा 13 बार अपनी चाल बदलेंगे।
नवरात्रि कब है?
11 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद ही खास महत्व होता है। मां दुर्गा के 9 स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। दुर्गा अष्टमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना होगी। कन्या पूजन और हवन भी इसी दिन किया जाता है। 19 अक्टूबर को महानवमी भी रहेगी। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाएगी। 20 अक्टूबर को विजयदशमी मनाया जाएगा।
करवा चौथ की तारीख
29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। चंद्रमा दर्शन अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ती हैं। इस दिन माता करवा, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है।
अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट
- 1 अक्टूबर- षष्ठी श्राद्ध
- 2 अक्टूबर- रोहिणी व्रत, गांधी जयंती
- 3 अक्टूबर- जीवित्पुत्रिका व्रत, कालाष्टमी और महालक्ष्मी व्रत
- 4 अक्टूबर- नवमी श्राद्ध
- 5 अक्टूबर- दशमी श्राद्ध
- 6 अक्टूबर- इंदिरा एकादशी
- 8 अक्टूबर- गुरु प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
- 10 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या
- 11 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि का आरंभ
- 12 अक्टूबर- चंद्र दर्शन
- 14 अक्टूबर – कपर्दिश चतुर्थी
- 16 अक्टूबर- स्कन्द षष्ठी
- 17 अक्टूबर- तुला संक्रांति
- 19 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी, महानवमी
- 20 अक्टूबर- महानवमी, विजयदशमी
- 22 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी
- 23 अक्टूबर- शुक्र प्रदोष व्रत
- 25 अक्टूबर- शरद पूर्णिमा
- 26 अक्टूबर- आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
- 27 अक्टूबर- कार्तिक मास की शुरुआत
- 29 अक्टूबर- करवा चौथ, रोहिणी नक्षत्र, संकष्टी चतुर्थी, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी
(Disclaimer: यह आलेख पंचांग, हिन्दू मान्यताओं, ज्योतिष गणना समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह ले सकरे हैं।)






