JABALPUR-पति ने की पत्नी की हत्या, चरित्र संदेह के चलते मायके में उतारा मौत के घाट

JABALPUR-पति ने की पत्नी की हत्या, चरित्र संदेह के चलते मायके में उतारा मौत के घाट

JABALPUR NEWS : पूरे देश में जब भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची हुई थी, और लोग राममय हो गए थे उसे दौरान मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में पति ने अपनी पत्नी की चरित्र संदेह के चलते हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर बरेला थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

पति ने मायके में आकर उतारा मौत के घाट 

बताया जा रहा है कि काशी महगांव की रहने वाली महिला रानू कुशवाहा का कुछ साल पहले सुशील कुशवाहा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही लगातार पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती थी जिसके चलते बीते कुछ दिनों से रेनू कुशवाहा अपने मायके में दोनों बच्चों को लेकर आ गई थी और यहीं पर रह रही थी। रविवार को सुशील कुशवाहा रानू के घर पहुंचा और साथ में ले जाने की बात कही। आज सुबह पति-पत्नी के बीच एक बार फिर विवाद हो गया जिसके चलते आवेश में आकर सुशील ने रानू कुशवाहा को हसिया मार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है जिसकी बरेला थाना पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि चरित्र संदेह के चलते ही पति ने पत्नी की हत्या की है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews