जबलपुर: सख्ती के बाद भी ब्याज कालाबाज़ारी जारी! सूद ना चुकाने पर सूदखोरों ने दी जान लेने की धमकी

जबलपुर: सख्ती के बाद भी ब्याज कालाबाज़ारी जारी! सूद ना चुकाने पर सूदखोरों ने दी जान लेने की धमकी

जबलपुर, संदीप कुमार। ब्याज का काला कारोबार चलाने वाले सूदखोरों पर लगातार राज्य सरकार और जिला प्रशासन कार्यवाही कर रही है। इसके बावजूद भी सूदखोरी के मामले कम नहीं हो रहे है, एक बार फिर जबलपुर में 55000 रु कर्ज के बदले एक लाख से अधिक रुपए देने के बाद भी सूदखोर 10,00,00 रुपए और मांग रहा है, जिसकी शिकायत पीड़ित ने आज रांझी थाना पुलिस को की, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े… राहत भरी रामनवमी! नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव, जाने MP के सभी शहरों का हाल

रांझी दीवान बड़ा निवासी अभिलाष कुमार ने पुलिस को बताया कि जून 2020 को उसने मानेगांव चंद्रलोक परिसर के निवासी सलमा बेगम से 15% मासिक ब्याज पर 55,000 रुपए का कर्ज लिया था। अभिलाष का डेयरी का व्यवसाय है, इसके बाद पीड़ित ने 55000 रुपए के एवज में जुलाई 2021 तक सलमा बेगम को 115000 रुपए मय ब्याज के लौटा दिए, इसके बावजूद भी सलमा बेगम और 10,00,00 रुपए के लिए अभिलाष कुमार को परेशान कर रही है। पीड़ित ने बताया कि जिस समय वह 55,000 रुपए का कर्ज ले रहा था, उस दौरान 50 रुपए के स्टांप पेपर में सितंबर 2023 तक का इकरारनामा सलमा बेगम ने लिखवा लिया था, इसके अलावा तीन ब्लैंक चेक भी उससे लिए थे।

यह भी पढ़े… Morena News: सिलगिला गांव में गेहूं के खेतों में भीषण आग से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट, मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियां

सूदखोर सलमा बेगम अपने साथियों के साथ आज सुबह अभिलाष कुमार के घर पहुंची इस दौरान सलमा बेगम का साथी शुभम साहू और दीपक भी उसके साथ थे। तीनों ने ही अभिलाष कुमार के साथ जमकर गाली-गलौज की और साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए डेढ़ लाख रुपए उससे और मांगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सलमा बेगम, शुभम साहू और दीपक के खिलाफ रांझी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज की है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews