Jabalpur: वृद्ध और मासूम के हत्यारों से दूर है जबलपुर पुलिस, कागजी कार्रवाई में उलझी

Jabalpur Crime News

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में हत्यारे बड़ी ही चतुराई से हत्या की वारदात को अंजाम देकर गायब हो गए और पुलिस (police) कागजी कार्रवाई में उलझी हुई है। आलम यह है कि बरेला में हुई वृद्ध की हत्या (murder) में पुलिस करीब ढेड़ सौ लोगों से पूछताछ कर चुकी है पर अभी भी पुलिस के हाथ खाली है तो वहीं गोसलपुर में मासूम हत्याकांड में पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया फिर भी आरोपी (accused) पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

यह भी पढ़ें… CM Shivraj ने दतिया में किया टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ, वैक्सीनेशन को बताया सुरक्षा कवच

दरअसल बरेला थाना अंतर्गत ग्राम हिनौतिया में शिव मंदिर संरक्षक रिटायर्ड कर्मी को मंदिर परिसर में ही हत्यारों ने चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजन, रिश्तेदार और आसपास के संबंधी सहित करीब 150 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इतना ही नहीं पुलिस ने पूछताछ के दौरान दो लोगों को हिरासत में भी लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया। जिसके बाद इस नृसंश हत्या की गुत्थी बजाए सुलझने के और उलझती ही जा रही है। डीएसपी अपूर्वा किलेदार ने बताया कि पूछताछ जारी है। लेकिन अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें… Indore: विश्व योग दिवस पर विजयवर्गीय की कांग्रेस को खरी – खरी, देखें वीडियो

वहीं दूसरी घटना गोसलपुर थाना अंतर्गत की है जहाँ एक मासूम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया था। लेकिन अभी तक पुलिस गुनहगारों के गिरेबां तक नही पहुंच सकी है। इसी के चलते इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित कर चुकी है। लेकिन आरोपी अभी भी आजाद है, एसडीओपी सिहोरा के मुताबिक पुलिस टीम लगातार इस मामले से संबंधित जांच में जुटी है,जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। जांंच जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews