जबलपुर : स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ओवरशूट हुई चित्रकूट एक्सप्रेस

जबलपुर : स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ओवरशूट हुई चित्रकूट एक्सप्रेस

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक़्त एक बड़ा हादसा टल गया जब लखनऊ से चलकर जबलपुर आने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्थान की बजाय लाल सिग्नल पार करते हुए आगे निकल गई, ओवरशूट की घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया, घटना की जांच शुरू हो गई है, डीआरएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोको पायलट, सहायक लोको पायलट से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें…. Ujjain: होलसेल व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी, 1 करोड़ से ज्यादा के आभूषण लेकर फरार हुआ युवक

जानकारी के अनुसार चित्रकूट एक्सप्रेस सुबह प्लेटफार्म नंबर 3 से ओवरशूट होते हुए 30 फुट तक आगे निकल गई और एक बड़ी घटना होने से टल गई इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डीआरएम एवं सेफ्टी अधिकारी एवं अन्य अमला मौके पर पहुंचे और चित्रकूट एक्सप्रेस के चालक एवं अन्य स्टाफ से इस मामले में पूछताछ की जा रही है, जबलपुर में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, जब यात्रियों से भरी ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकने की बजाय काफी आगे निकल गई, इस मामले में बताया जा रहा है कि गाड़ी का इंजन अपनी सीमा से 9 मीटर यानी कि 30 फीट आगे निकल गया था गाड़ी का इंजन सिग्नल के आगे निकलना एक बहुत बड़ी चूक उजागर हुई है, जांच की जा रही है कि आखिर यह गाड़ी किन कारणों से ओवरशूट हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews