जबलपुर : मेट्रो बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

vidisha road accident

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) शहर में आज एक बार फिर मेट्रो बस एक नवयुवक पर कहर बनकर टूटी, मेट्रो बस ने युवक को टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी, हालांकि घटना होते ही बस चालक मौके पर मेट्रो बस (Metro Bus) छोड़कर फरार हो गया पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े…निवाड़ी : ओरछा के निजी होटल में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

पुराने बस स्टैंड के पास हुआ दर्दनाक हादसा
गोहलपुर थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय प्रियांशु राय बाइक में सवार होकर रानीताल से त्रिमूर्ति नगर स्थित अपने घर जा रहा था तभी पुराने क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार मेट्रो बस ने उसे टक्कर मारते हुए उस पर बस चढ़ा दी जिसके चलते सिर पर गंभीर चोट आई,आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े…Beijing Winter Olympics 2022:- आरिफ़ खान ने पार किया 45 वां जाइन्ट स्लैलम , मार्को ऑरडर्मेट ने जीता स्वर्ण पदक

जमकर हुई बस में तोड़फोड़
युवक की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित जनता ने बस में जमकर तोड़फोड़ की हालांकि घटना के तुरंत बाद ही बस चालक मौके पर ही बस को छोड़कर वहां से फरार हो गया, इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गोहलपुर थाना पुलिस पहुंची जहां पुलिस ने आक्रोशित जनता को समझाइश दी, स्थानीय लोगों का कहना है कि मेट्रो बस प्रबंधन जब भी किसी चालक को भर्ती करता है तो यह अच्छे से जांच लें कि वह नशे करने का आदी तो नहीं है।

यह भी पढ़े…निवाड़ी : ओरछा के अमर महल होटल में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

नशे में धुत रहते हैं ज्यादातर मेट्रो बस चालक
स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि आमतौर पर देखा गया है कि आए दिन मेट्रो बस से कोई न कोई घटनाएं होती हैं यह भी बात सामने आई है कि ज्यादातर मेट्रो बस चालक शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं, लिहाजा इस तरह की घटनाएं होती हैं लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जो भी मेट्रो बस चालक की भर्ती होती है पहले यह अच्छे से जांच लें कि वह कहीं नशे करने का अभी तो नहीं है,बहरहाल पुलिस ने मेट्रो बस को जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews