जबलपुर: घर में चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेकर उड़ा बदमाश, CCTV फुटेज के आधार पर की जा रही तलाश

CCTV

Jablapur News : जबलपुर में रसलचौक के पास रहने वाली महिला के घर से एक व्यक्ति मोबाइल चोरी कर ले गया। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत महिला ने ओमती थाना पुलिस में की है। जिसके आधार पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

पीड़िता ने कही ये बात

मामले में पीड़िता नंदा पटेल ने बताया कि वो सुबह 8 बजे घर के पीछे पानी भर रही थी। इसी बीच 1 युवक दो पहिया वाहन में वहां आया। जिसके बाद दो घरों में झांका, फिर वो मेरे घर के भीतर आया और घर में चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन लेकर चला गया। पानी भरने के बाद जब पीड़िता घर के अंदर आई और देखती की उसका मोबाइल नहीं है। महिला ने मोबाइल के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने पास के ही घर में लगे CCTV में देखने पर उसने मोबाइल चोर देखा।

[dgv_vimeo_video id=”897521126″]

आरोपी की तलाश जारी

वहीं, पुलिस ने बताया कि मोबाइल चुराने वाले का नाम पता किया जा रहा है। साथ ही, फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”897521766″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews