
जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) के खमरिया थाना अंतर्गत ग्राम गधेरी में गुरुवार को बदमाशों ने एक रेस्टारेंट में तोड़-फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी भाजपा नेता के रिश्तेदार है जिन्होंने कि शराब पीने को लेकर विवाद शुरू किया और फ़िर अपने साथियों के साथ तोड़-फोड़ करते हुए हवाई फायरिंग की। घटना के बाद पीड़ित ने खमरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें कि गधेरी निवासी पवन यादव ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर उसका मैगी पॉइंट है जहाँ पर कि शुक्रवार की शाम को पवन सोनकर ,दानिश खान और कमलेश पहुँचे और शराब पीने लगें। पवन ने कहा कि यह फेमिली रेस्टारेंट है और शराब पीना मना है। इस पर तीनों नाराज होकर चले गए। रात को फ़िर से लौटकर आए और मारपीट कर फायरिंग की। मामले का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है।
यह भी पढ़े…यहां पढ़िए 1 अगस्त की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर
शिकायतकर्ता ने बताया कि ओमती निवासी पवन सोनकर एक भाजपा नेता का रिश्तेदार है जिसने की रेस्टारेंट में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर धमकी दी है। पवन की शिकायत पर खमरिया थाना पुलिस ने पवन सोनकर ,कमलेश और दानिश के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
