जबलपुर: मामूली बात पर बदमाशों ने अस्पताल में मचाई तोड़-फोड़, कर्मचारियों से की मारपीट

जबलपुर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में बदमाशों (miscreants) द्वारा की गई गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। आपदा के ऐसे दौर में एक-दूसरे की मदद करने की जगह ये बदमाश मामूली बात पर अस्पताल (hospital) में ही तोड़-फोड़ कर चले गए। इतना ही नहीं बदमाश तो मार-पीट पर भी उतारू हो गए और फिर वहां से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें… इंदौर: पति की कोरोना से हुई मौत तो पत्नी ने हॉस्पिटल की 9 वीं मंजिल से कूद कर दी जान

दरअसल जबलपुर के मदन महल स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर कचरे (garbage) की बात को लेकर गढ़ा थानांतर्गत सूपाताल मुजावर मोहल्ला में रहने वाले बदमाशों ने स्मार्ट सिटी अस्पताल के कर्मचारियों से अस्पताल के बाहर कचरा फेंकने पर विवाद किया। जब अस्पताल के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने अस्पताल पर हमला बोल दिया और अस्पताल के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए अस्पताल में तोड़ फोड़ कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अपने साथियों को लेकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें… जेपी नड्डा से मिलेंगे जयंत मलैया, बताएंगे दमोह उपचुनाव में हार के कारण

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के घायल कर्मचारी शिवनंदन सिंह राजपूत और नितिन को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। वहीं अस्पताल में हुई घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews