
Jabalpur -Police dispute of MLA Lakhan Ghanghoria : मध्य प्रदेश के जबलपुर से पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो हनुमानताल थाने का बताया जा रहा है। जहां पर की पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिस से जा भिड़े, पूर्व मंत्री इतना जोश में आ गए कि उन्होंने कह दिया कि मारो मुझे गोली।
कांग्रेस कार्यकर्ता को थाने में बिठाने से थे नाराज
दरअसल गुरुवार की रात कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए पुलिस ने आने में बैठा लिया था यह सूचना स्थानीय पार्षद ने पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया को दी। इसके बाद पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया हनुमानताल थाने पहुंचे जहां पुलिस से उनकी कहासुनी हो गई, इस दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े। देर तक हंगामा चलता रहा।
[dgv_vimeo_video id=”802214488″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
