जबलपुर में दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने शहपुरा टोल नाके पर की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

jabalpur

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्‍कारधानी जबलपुर के शहपुरा थाना अंतर्गत से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ शहपुरा टोल नाके पर दोपहर लगभग 1 बजे जमकर हंगामा हो गया। टोल नाका से गाड़ी निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद 15 से 20 लड़कों ने टोल नाका पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी है। इस दौरान टोल पर लगे कर्मियों को गंभीर रूप से चोट आई है। हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहपुरा थाने की पुलिस के द्वारा टोल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, कि आखिर टोल प्लाजा में कितने बदमाशों के द्वारा पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया गया है शिकायत के आधार पर मामला थाना शहपुरा में दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि एक युवक जब आज दोपहर टोल पर अपनी गाड़ी निकल रहा था इस दौरान पैसों को लेकर टोलकर्मी से विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक अपनी गाड़ी लेकर वहां चला गया और करीब 1 घंटे बाद 15 से 20 लड़कों को साथ में लेकर आया और टोलनाका में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दो युवकों को इस मामले में हिरासत में लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”896872304″]

शहपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि टोल नाका में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं बदमाशों के द्वारा टोल नाके में की गई तोड़फोड़ से NHAI का लाखों रुपए का सिस्टम फेल हो गया है। कंप्यूटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके चलते अब टोल नाका से निकलने वाले वाहनों का नंबर नोट करने के बाद उन्हें आने-जाने दिया जा रहा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”896872528″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews