जबलपुर- युवकी की हत्या की गुत्थी सुलझी, ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमिका ने किया कत्ल

7-years-small-girl-killed-by-a-man-

जबलपुर, संदीप कुमार। ग्राम गुरजी में रहने वाला सोनू पटेल बीते दिनों गायब हो गया था जिसका कंकाल हरगढ़ के जंगल में मिला था। इधर पुलिस ने सोनू का नरकंकाल मिलने के बाद अपनी जाँच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि सोनू की मौत हाथ-पैर बांधकर सिर पर पत्थर पटकने से हुई थी। इस आधार के बाद खितौला थाना पुलिस ने जाँच की तो पाया कि सोनू की प्रेमिका ने ही अपनी बुआ की बेटी के साथ मिलकर हत्या की थी।

खुशखबरी: MP के इस जिले को करोड़ों की सौगात, विभाग ने स्वीकृत की राशि

अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहा था रेप, शादी तुड़वाने की देता था धमकी

सोनू पटेल की हत्या का खुलासा करते हुए एसडीओपी ने बताया कि सोनू की प्रेमिका ने ही उसकी हत्या की योजना बनाई थी। घटना वाले दिन प्रेमिका अपनी बुआ की बेटी के साथ सोनू की बाइक से हरगढ़ जंगल पहुँची जहाँ उसने सोनू के साथ बैठकर शराब पी और फिर उसके हाथ पैर बांधे। बाद में सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को प्रेमिका ने बताया कि सोनू ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और वही दिखाकर उसके साथ कई बार रेप किया था।

16 मई को अचानक लापता हो गया था सोनू

सोनू का 12 मई को विवाह हुआ था और 16 मई की रात को घर से निकला पर वापस नही लौटा। परिजनों ने सिहोरा थाना में सोनू के लापता की सूचना दी। 20 तारीख को सोनू का कंकाल और मोटरसाइकिल हरगढ़ के जंगल मे मिली जिसके बाद पुलिस इस हत्याकांड को सुलझाने में जुट गई और आखिरकार शुक्रवार को पुलिस ने सोनू की प्रेमिका को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

सोनू के पिता को यकीन नहीं, एक लड़की कर सकती है उसकी हत्या

सोनू शरीर से अच्छा हृष्टपुष्ट था, दो बार सेना भर्ती में उसने शारीरिक परीक्षा पास की पर लिखित में फेल हो गया। सोनू के पिता को यकीन नहीं हो रहा है कि एक लड़की उसके मजबूत बेटे की हत्या कर सकती है। सोनू के पिता का कहना है कि निश्चित रूप से हत्याकांड में कोई और शामिल है जिसे लड़की बचा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews