
जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के गौर में 7 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी और कोई नहीं बल्कि पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक है, जो बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। इधर आरोपी अपने परिवार के साथ गांव से फरार हो गया है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है।
अंधविश्वास के चलते मासूम की हत्या, खाद की बोरी ने पकड़वाया आरोपी
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम….
7 साल की बच्ची के साथ आरोपी भोला चौहान ने दुष्कर्म किया। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस लगातार लोगों को समझाती रहे पर ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। जानकारी के मुताबिक बच्ची जब अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी भोला चौहान बच्ची को पैसे के लालच देकर उसे गौर पुल के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीण
घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब गौर पुलिस चौकी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने ना सिर्फ पुलिस चौकी का घेराव किया बल्कि जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम भी लगा दिया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा तब तक इस तरह का प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”640070904″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

