Jabalpur News : कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोपी बजरंग दल के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Jabalpur News : कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोपी बजरंग दल के 10 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Jabalpur News : कांग्रेस कार्यालय में उपद्रव कर वहां तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के 10 कार्यकर्ताओं को लार्डगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बहुत लोगों को नामजद किया है जिनकी तलाश जारी है, उधर कांग्रेस घटना के लिए पुलिस अधिकारियों पर भी निशाना साध रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

कर्नाटक चुनाव घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने की घोषणा के बाद पूरे देश में बजरंग दल कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए थे, दो दिन पहले बीते गुरुवार को इसी आक्रोश में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जबलपुर कांग्रेस कार्यालय में घुसकर वहां जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की थी।

घटना के बाद इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई , कांग्रेस ने आरोपी बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी की मांग की, एक शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की और  लार्डगंज पुलिस ने आरोपियों में से 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया हैं, शेष की तलाश जारी हैं।

इन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बजरंग दल के जिन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है उसमें सत्यम रैकवार, सुमित सिंह ठाकुर, राहुल बाकले, संदीप चक्रवर्ती, सतीश केवट, अचल सिंह राठौर, गौरव सोनकर, विशाल सोमानी, वीरेंद्र उर्फ वीरू यादव, विक्रम सिंह ठाकुर शामिल हैं।

एएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है अभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्दी की जाएगी। उधर इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पुलिस पर भी हमलावर है और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है , कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि  यदि दोषी पुलिस अधिकारियों कर कार्रवाई नहीं होती है तो एसपी ऑफिस का घेराव किया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”824306496″]

[dgv_vimeo_video id=”824306572″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews