सीएम की मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा पर पूर्व मंत्री ने कसा तंज

सीएम की मंत्रियों के साथ चाय पर चर्चा पर पूर्व मंत्री ने कसा तंज

जबलपुर, संदीप कुमार| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों की मेराथन बैठक लेने के बाद अब मंत्रियों से चाय पर चर्चा कर रहे है| इस चाय की चर्चा पर अब कांग्रेस ने तंज कसना शुरू कर दिया है| वही मुख्यमंत्री के सबसे आखिर में कोरोना वेक्सीन लगवाने को लेकर भी कांग्रेस ने हमला बोला है|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उनके विभागीय मंत्रियों के साथ हो रही चाय पर चर्चा पर पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने तंज कसते हुए कहा की सीएम की उनके मंत्रियों के साथ प्रदेश के विकास को लेकर भले ही चाय पर चर्चा चल रही हो पर मुझे नही पता | वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कितना भी चाय पर चर्चा कर ले पर प्रदेश में विकास धरातल में कही नही दिख रहा है|

सीएम ने बोला अंत मे लगवाऊंगा वैक्सीन-कांग्रेस ने बनाया मुद्दा
हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बयान सामने आया था जिस पर उन्होंने कहा था कि वह सबसे आखिर में वैक्सीन लगवाएंगे उस पर पूर्व स्वास्थ एवं वित्त मंत्री ने कहा कि मैं किसी के विषय मे व्यक्तीगत राजनीति करता नही हूँ पर नेताओ को तो सबसे पहले आगे आकर वैक्सीन लगवाना चाहिए, उन्होंने कहा कि आज वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैल रही है जिसको लेकर नेताओ को आगे आकर वेक्सीन लगवाना चाहिए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews