Jabalpur News : जलस्तर बढ़ने से नर्मदा नदी में फंसे 4 लोग, रेस्क्यू जारी

Jabalpur News : जलस्तर बढ़ने से नर्मदा नदी में फंसे 4 लोग, रेस्क्यू जारी

Jabalpur News : जबलपुर में बीते 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है ऐसे में अब यह बारिश लोगों के लिए जान का खतरा भी साबित हो रही है। जबलपुर के भेड़ाघाट में आज दो जगह अचानक ही बारिश आने के चलते लोग फंसकर रह गए ऐसे में एक स्थान पर तो जिला प्रशासन ने समय रहते हुए रेस्क्यू किया और वहां फंसे हुए 2 लोगों को बाहर निकाल लिया लेकिन गोपालपुर में अभी भी 4 लोग फंसे हुए हैं।

यह है मामला

बताया जा रहा है कि चारों ही लोग भेड़ाघाट घूमने आए थे लेकिन अचानक ही नर्मदा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया और चारों लोग जहां खड़े थे वह स्थान पानी में भर गया जिसके चलते चारों ही लोग वहां पर फंसे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के बाद भेड़ाघाट थाना के स्टाफ सहित एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से बाहर निकालने में जुट गई, हालांकि अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू प्रभावित हो रहा है।

भेड़ाघाट थाना प्रभारी का कहना है कि टापू के फंसे चारों युवकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए एनडीआरएफ और होमगार्ड की मदद ली जा रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews