किराना दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

किराना दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू

जबलपुर। संदीप कुमार।
कोरोना वायरस की घातक बीमारी के बीच शनिवार रात जबलपुर के गलगला बाजार में स्थित किराना दुकान में भीषण आग लग गई।आग दो मंजिला दुकान में लगी है।आग लगने की सूचना स्थानीय लोगो ने दूकान मालिक महेश कुमार के साथ साथ दमकल विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुट गई । करीब आधा दर्जन से ज्यादा दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझाती रही,इसके बाद आग पर काबू पाया गया।

सूचना मिलने के बाद करीब आधा दर्जन गाड़ी आग बुझाने में जुटी रही। वही आग लगने के चलते इसी बिल्डिंग में लगे मोबाइल टावर के गिरने का खतरा बना हुआ था।आग लगने के चलते मोबाइल टावर कभी भी गिर सकता है जिस वजह से आजू- बाजू की दूकान भी खाली करवाई जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक गलगला बाजार स्थित महेश कुमार की किराना दुकान कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन थी।यह दूकान सुबह सिर्फ 9 से 11 बजे तक खुला करती।शनिवार की रात आचनक ही दो मंजिला किराना दुकान में आग लग जाती है।प्रथम दृष्ट्या आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।दूकान में लगी आग को बुझाने में आधा दर्जन गाड़िया जुटी हुई थी।बहरहाल दूकान में लगी आग को धीरे धीरे काबू पाया जा सका।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews