अतिसंवेदनशील इलाको में ड्रोन की पैनी नजर, उल्लंघन करने वाले जाएंगे सीधे जेल

Indore G-20 Meeting

जबलपुर।संदीप कुमार।

कोरोना वायरस संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए जबलपुर का पुलिस प्रशासन अब मुस्तेद हो गया है।जबलपुर पुलिस ने अब संवेदनशील इलाकों में अपनी नजर तेज करते हुए ड्रोन कैमरों से निगरानी रखना शुरू कर दिया है।
मदार टेकरी-चांदनी चौक-मिलोनीगंज में पुलिस ने उड़ाया ड्रोन-चप्पे चप्पे में डाली नजर…..
जबलपुर एसपी अमित सिंह के साथ पुलिस टीम ने मदार टेकरी होते हुए मिलोनीगंज पहुंची इस दौरान ड्रोन कैमरे के जरिए पुलिस ने नजर हर जगह अपनी दौड़ाई। इन इलाकों में पुलिस लगातार अलाउंस भी कर रही थी कि लोग अपने घरों पर ही रहे और अगर बाहर निकलते हुए कोई पाया जाता है तो उस पर कार्यवाही भी की जाएगी। पुलिस का ड्रोन उड़ता देख लोग अपने-अपने घरों में चले गए…

एसपी अमित सिंह ने अपने आज के भृमण के दौरान कहा कि अब हम किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नही है ऐसे में अब जो भी लापरवाही बरतेगा उस पर पुलिस एक्शन लेगी।एसपी अमित सिंह ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही है कि शहर कुछ इलाकों में लॉक डाउन आदेश की अवहेलना की जा रही है जिसको लेकर अब ऐसे इलाको में पुलिस ने कड़ाई की है।अतिसंवेदनशील जगहों में पुलिस ड्रोन केमरे से नजर बनाए हुए है।साथ ही मोटरसाइकिल से पुलिस की टीम गश्त करेगी और फिर भी अगर कोई आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो वो सीधे जेल जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews