Jabalpur News : तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Jabalpur News : तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Jabalpur Accident News : जबलपुर जिले के गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, इस कार में एक शख्स सवार था जो मामूली रूप से घायल हुआ है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें तेज रफ्तार कार अचानक बहककर सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़ गई।

यह है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 1631 में उसके मालिक आनंद कनोजिया गोराबाजार से तिलहरी तरफ आ रहे थे, तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ था और हादसे के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है, बहरहाल घायल की हालत स्थिर बनी हुई है लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, घायल से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कार को जप्त कर लिया गया है, वही घटना का कारण अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस कार चालक आनंद कनौजिया से पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”783264484″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews