
Jabalpur Accident News : जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरिया में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रही 21 वर्षीय युवती को पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया, घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, हादसा इतना दर्दनाक था की देखने वालों की रूह कांप गई।
यह है पूरा मामला
यह पूरी घटना दोनो तरफ दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमे साफ देखा जा सकता है की किस तरह ट्रक युवती को कुचलते हुए गुजर गया, वहीं घटना से गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और ट्रक में आग लगाने की कोशिश भी की, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझते हुए मामला शांत कराया और ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस जाँच में जुटी
वहीं घटना के बाद से ही युवती के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”810637587″]
