
Jabalpur News : जबलपुर में आज हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस का घेराव किया और पुलिस से मांग की है कि नर्मदा के गौरीघाट और जिलहरी घाट में विशेष धर्म के लोगों पर आने पर प्रतिबंध लगाया जाए। हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं की यह भी मांग है कि विशेष धर्म के लोग यहां पर आकर महिलाओं के साथ युवतियों के साथ छेड़खानी करते हुए अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कई मर्तबा हंगामा भी इन लोगों ने पैदा किया है।
हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है जिसमें की कुछ लड़के गौरीघाट में नशे में चूर होकर खाट का माहौल बिगाड़ रहे हैं। मामले पर धर्म सेना के जिला अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि गौरीघाट को सरकार पवित्र क्षेत्र घोषित कर चुकी है जो हिंदुओं की आस्था का केंद्र भी है, पर विशेष धर्म के लोग आकर यहां पर नशाखोरी करने और यहां की महिलाओं से छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया है।
योगेश अग्रवाल का कहना है कि जब ग्वारीघाट हिंदुओं का धर्म स्थल है तो यहां ऐसे लोगों को प्रवेश ना दिया जाए जिनकी धार्मिक आस्था नर्मदा से नहीं जुड़े हुए हैं। संगठन के लोगों ने पुलिस से को चेतावनी दी है कि अगर उनके द्वारा की गई मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो हिंदू धर्म सेना के लोग कानून को अपने हाथ में ले लेंगे। हिंदू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं की मांग पर asp संजय अग्रवाल का कहना है कि नर्मदा घाटों में निश्चित रूप से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी जो लोग भी अभद्रता या फिर छेड़खानी करते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”825449482″]
