Jabalpur News : बिना लिखित अनुमति के प्रचार सामग्री छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस पर प्रशासन ने मारा छापा, दो दुकानों को किया सील

jabalpur raid

Jabalpur News : जबलपुर जिला निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधारताल तहसीलदार की टीम ने लार्डगंज स्थित कछियाना क्षेत्र में छापा मार कार्रवाई करते हुए दो दुकानों को सील किया है। दुकानों का नाम अपूर्व प्रिंटर्स और रुचि प्रिंटर्स हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि दोनों ही दुकान संचालक प्रत्याशियों से बिना वर्क आर्डर लिए ही चुनाव प्रचार प्रसार के लिए पैम्फलेट छाप रहे थे। तहसीलदार दीपक पटेल और उनकी टीम ने दुकानों को सील करते हुए दुकान संचालकों को नोटिस थमाया है और उनसे जानकारी मांगी है। दर्शल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश है कि अगर कोई भी प्रत्याशी प्रचार प्रसार के लिए पैम्फलेट छपवाता है तो उसे प्रिंटर्स को वर्क आर्डर देना होगा। इतना ही नहीं पैम्फलेट में संख्या भी लिखनी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचना मिली कि कछियाना क्षेत्र में कुछ ऐसी दुकाने हैं जो कि बिना वर्क आर्डर लिए ही प्रचार प्रसार की सामग्री छप रही है। निर्देश पर तहसीलदार दीपक पटेल और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर रुचि प्रिंटर्स और अपूर्व प्रिंटर्स की जांच की तो पता चला कि यहां पर बड़ी संख्या में पैम्फलेट छापी जा रहे हैं वह भी बिना वर्क आर्डर के। तहसीलदार ने दोनों ही दुकानों को सील कर इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”929865718″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews