
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Jabalpur News : सिवनी जिले के धूमा में रहने वाले 35 साल के युवक ने देर रात जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम लाल सिंह था जो कि पुलिस का प्राइवेट ड्राईवर था और पेट दर्द की शिकायत के चलते कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती था।
बता दें कि देर रात अचानक ही मृतक लाल सिंह अपने पलंग से उठा और फिर आईसीयू वार्ड की कांच की खिड़की तोड़कर नीचे कूद गया, कुछ दूर दौड़ लगाने के बाद वह अचानक ही गिर गया, इसके बाद वार्ड बॉय उसे उठाकर आईसीयू वार्ड लाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जाँच
मृतक के भाई ने बताया कि 35 वर्षीय लाल सिंह को पेट दर्द की शिकायत थी जिसका इलाज सिवनी में करवाया था पर आराम ना मिलने के कारण 4 दिन पहले उसे मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती किया गया था। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची गढ़ा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
