Hindi News

नशे की हालत में मरीज लेने पहुंचा एंबुलेंस ड्राइवर, परिजनों ने की जमकर पिटाई, अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत

Written by:Amit Sengar
Published:
डॉक्टर और कर्मचारियों ने एंबुलेंस चालक को रोकने की कोशिश की तो वह है अभद्रता और गाली गलौज कर एंबुलेंस से लेकर फरार हो गया।
नशे की हालत में मरीज लेने पहुंचा एंबुलेंस ड्राइवर, परिजनों ने की जमकर पिटाई, अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत

Jabalpur News : मध्य प्रदेश में सरकारी एंबुलेंस शराबियों के भरोसे कर दी गई हैं जी हां ऐसा ही कुछ मामला पाटन सिविल अस्पताल में सामने आया। जब यहां पर एक मरीज अपनी बेटी को इलाज के लिए आया और उसे जब डॉक्टर ने जबलपुर रेफर किया तो उसने 108 एंबुलेंस को फोन लगाया। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन ड्राइवर शराबी था। इसके बाद ड्राइवर ने पीड़ित सूरज चक्रवर्ती से पैसों की मांग भी शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरज चक्रवर्ती ने डॉक्टर और अस्पताल में तैनात गार्ड शुभम यादव को दी। शुभम यादव ने ड्राइवर को समझने की कोशिश की तो वह उसी से अभद्रता करने लगा। इसके बाद गार्ड ने शराबी एंबुलेंस चालक की जमकर पिटाई की। मौके पर मौजूद डॉक्टर और कर्मचारियों ने एंबुलेंस चालक को रोकने की कोशिश की तो वह है अभद्रता और गाली गलौज कर एंबुलेंस से लेकर फरार हो गया।

अस्पताल प्रबंधन से की शिकायत

मामले की शिकायत अधिकारियों से भी की गई है बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस शाहपुरा इलाके की है फिलहाल अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच में जुट गया है वहीं पीड़ित मरीज के लिए दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !