
Jabalpur News : जबलपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस को बाइक चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। और पुलिस ने 14 चोरों को गिरफ्तार करते हुए 15 लाख रुपए कीमत की 25 बाइक बरामद की हैं।
क्या है पूरा मामला
पुलिस कंट्रोल रूम में चोरियों के मामले का खुलासा करते हुए एएसपी समर वर्मा ने बताया कि शहर के अलग अलग इलाकों में बाइक चोरी होने की वारदातों की शिकायत मिल रही थी जिस पर सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में बाइक चोरी करने वाली गैंग का मुख्य सरगना नरसिंहपुर का रहने वाला है और जबलपुर से बाइक चोरी करके नरसिंहपुर ले जाकर बेचता है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर नरसिंहपुर से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसमे शहर के कई चोरी के मामलों का खुलासा हुआ साथ ही आरोपी का सहयोग करने वाले 13 अन्य चोरों को भी पुलिस ने पकड़ा है।
मुख्य आरोपी कृपाशंकर पाठक खुद को बाइक खरीदी बिक्री करने वाला ब्रोकर बताकर चुराए हुए वाहनों को बेचता था। फिलहाल पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 15 लाख कीमत की 25 बाइकें बरामद करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
