
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Jabalpur News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर पुलिस ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से लाखों रुपए की शराब जब्त की है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए कार में रखी शराब को जब्त कर जांच शुरु कर दी है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार अवैध शराब की पेटियां रखी हुई हैं। कार जबलपुर से पाटन की ओर आ रही है। मुखबिर की सूचना पर नाका नंबर 2 हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की गई। कुछ ही देर बाद सामने से मुखबिर द्वारा बताई गई डिजायर कार क्रमांक एमपी 20 CJ 6013 आते दिखाई दी, जिसे रोककर चेक किया गया। तो ड्राइवर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए नाका नंबर 2 से पाटन कस्बे की ओर भाग गया।
पीछा करते हुए नगर परिषद पाटन के सामने मैदान में कार को रोका गया। कार चालक ने नाम पता पूछने पर अपना नाम मयंक बताया। पुलिस ने कार को चेक किया तो 24 कार्टून एवं डिक्की में 09 कार्टून में रखे 1650 पाव कीमती लगभग 1 लाख 65 हजार रुपए रखी हुई थी। पुलिस के द्वारा पूछताछ में आरोपी मयंक मन्नेवार ने बताया कि शराब को वह जबलपुर से लाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1650 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त डिजायर कार जब्त करते हुए, मयंक मन्नेवार के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
