Jabalpur News : CM शिवराज सिंह ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद, जानें क्या है कहा

Jabalpur News : CM शिवराज सिंह ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद, जानें क्या है कहा

Jabalpur News : जबलपुर के मानस भवन में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रबुद्धजनों के साथ संवाद किया जहा इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए प्रबुद्धजनों का सम्मान किया गया वही मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर संवाद किया गया।

प्रबुद्धजनों से की किए विचार प्रकट

इस दौरान प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार प्रकट किए, जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया की कभी मध्यप्रदेश का बजट 1 लाख करोड़ होता था लेकिन उसको बढ़ाकर 314 हजार रु किया गया,वही सीएम ने कहा की मध्यप्रदेश विकास का मॉडल है जो देश के दस विकासशील राज्यों की सूची में आ गया है साथ ही मध्यप्रदेश की विकास दर 19 प्रतिशत पर पहुँच गयी है,वही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा की आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश उनका संकल्प है जिसमे चार आयाम है शिक्षा,स्वास्थ्य,इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार,कृषि अर्थव्यस्था को तेजी से आगे ले जाने का प्रयास कर रहे है जिसमे प्रबुद्धजनों की सहभागिता भी ला जा रही है,जिससे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश प्रबुद्धजनों की सहभागिता से बन सके।

प्रदेश में शराब दुकानों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि शराब दुकानें मध्यप्रदेश के लिए प्राथमिकता नही है इसलिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 अप्रैल से शराब दुकान के अहाते बंद कर दिए गए जिसके चलते शराब दुकानों की आय 25 प्रतिशत गिर गई,वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो उसको ध्यान में रखते हुए सभी मापदंडों का पालन करते हुए कदम उठाएंगे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews