MP में 15 अप्रैल से कांग्रेस शुरू करेगी भारत सत्याग्रह आंदोलन

mp election, congress

Jabalpur Congress Bharat Satyagrah Andolan News : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बर्खास्त करने को लेकर अब कांग्रेस आक्रामक मूड में आ गई है। इसी कड़ी में जबलपुर में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर हुई कार्रवाई का विरोध करते हुए एक के बाद एक कई सवाल सरकार पर दागे। डॉली शर्मा ने कहा कि यह सरकार सवाल पसंद नहीं करती। डॉली शर्मा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि शहंशाह को सवाल पसंद नहीं है। यह सरकार भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी हुई है।

लोकतंत्र में विपक्ष का हमेशा से ही काम रहा है सवाल पूछना, और हम यह करेंगे

डॉली शर्मा ने कहा कि, आजकल जो भी सरकार से सवाल पूछता है,उसके पीछे ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स तमाम संस्थाओं को लगा दिया जाता है यही नहीं उन्होंने न्यायपालिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि,आज कोर्ट से भी दबाव में फैसले कराए जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि देश की सत्ता पर बैठकर तानाशाही तरीके से फैसले लिए जा रहे हैं।

जिले से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा यह आंदोलन

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने दलबदल को लेकर कहा कि जो नेता पहले किसी और पार्टी में रहते हैं,उनके खिलाफ तमाम के अपराधिक मुकदमे दर्ज होते हैं, लेकिन नेता बीजेपी में जाते ही उस नेता के सारे दाग धुल जाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बताया कि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने के लिए 15 अप्रैल से भारत सत्याग्रह आंदोलन शुरू करने जा रही है। डॉली शर्मा ने कहा, आंदोलन की शुरुआत पहले जिले लेवल पर होगी। उसके बाद इसे स्टेट लेवल पर किया जाएगा और बाद में इसे राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”812884252″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews