
Jabalpur News : जबलपुर के गढा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को लेकर पूर्व से ही क्षेत्रीय नागरिक विरोध करते आ रहे हैं, वही यह विरोध उस समय और ज्यादा मुखर हो गया जब शराब दुकान के सामने से गुजर रही एक महिला का एक शराबी द्वारा हाथ पकड़ लिया गया। जिसके बाद क्षेत्रीयजन उग्र हो गए और इन्होंने अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने के लिए आज तहसीलदार गोरखपुर को एक ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेता ने की मांग
कांग्रेस नेता अभिषेक पाठक के नेतृत्व में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन भी मौजूद रहे। इनका कहना था कि पूर्व में भी इनके द्वारा शराब दुकान को हटाने के लिए प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौपे गए, लेकिन व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने के आश्वासन के बाद इन्होंने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया था, लेकिन शराब दुकान के चलते यहां विसंगतियां खत्म नहीं हुई जिसके चलते जहां महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आ रही है,वही मार्ग पर जमे शराबियों के वाहनों के चलते सडक पर जाम की स्थिति भी बनती है।
[dgv_vimeo_video id=”811293462″]
इन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त अंग्रेजी शराब पूरी रात खुली रहती है जिसके कारण क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है। इन्होंने प्रशासन से जल्द ही उक्त शराब दुकान को वहां से हटाने की मांग की है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”811293834″]
