Jabalpur News : शादी के बाद बहू को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, अपराध दर्ज

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर पुलिस ने रिटायर्ड नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी सहित बेटे, बेटी और दामाद पर दहेज मांगने को लेकर मामला दर्ज किया है। रिटायर्ड नायब तहसीलदार का नाम सुरेश साहू है, जो कि 20 लाख रुपए की लग्जरी कार के लिए अपनी बहू को प्रताड़ित कर रहे थे। माढ़ोताल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिटायर्ड नायब तहसीलदार सुरेश साहू उनके बेटे रोहित, पत्नी उर्मिला और बेटी दामाद रश्मि और प्रदीप साहू के खिलाफ दहेज मांगने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 2020 फरवरी को उनका विवाह रोहित से हुआ था। रोहित बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही लगातार उसे परेशान किया जा रहा है। शादी के दौरान हैसियत के मुताबिक सभी दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही सास-ससुर परेशान करने लगे और 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। महिला ने यह भी बताया कि जब उन्हें कार नहीं दी गई तो उसे घर से निकाल दिया।

थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताबिक पीड़िता के ससुर रिटायर्ड नायब तहसीलदार हैं। आरोपी है कि महिला को घर से निकालते समय सास ने सभी जेवर छीनकर रख लिए हैं। 15 फरवरी को जब वह जेवर लेने के लिए ससुराल पहुंची तो वहां भी उसके साथ मारपीट की गई हो घर से बाहर कर दिया गया। पुलिस ने नायब तहसीलदार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews