धान खरीदी मामले में जबलपुर के प्रभारी फूड कंट्रोलर के बाद अब प्रबंधक व जिला विपणन अधिकारी भी सस्पेंड

suspended

Jabalpur News : धान खरीदी मामले में हुए भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी कमलेश टांडेकर के बाद अब जिला विपणन अधिकारी रोहित बघेल को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह ने की है।

क्या है पूरा मामला

जारी आदेश में कहा गया है कि विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जारी नीति के अनुसार धान उपार्जन का कार्य नहीं कराया गया है। अधिकारी की लापरवाही के चलते शासन के समक्ष संघ की छवि धूमिल हुई है। इसलिए रोहित बघेल को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड किया जा रहा है। निलंबन अवधि में रोहित बघेल का मुख्यालय विपणन संघ भोपाल होगा।

बताया जा रहा है कि धान खरीदी में भारी भ्रष्टाचार हुआ है जिसके चलते अभी तक दो अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। बता दें कि मामले में मोहन सरकार ने पहली कार्रवाई करते हुए जबलपुर के जिला आपूर्ति अधिकारी को मंगलवार को निलंबित किया था जबकि बुधवार को जिला अधिकारी रोहित बघेल को निलंबित किया गया है। माना जा रहा है कि धान फर्जीवाड़े में अभी और भी कई ऐसे अधिकारी हैं जिन पर निलंबन की गाज गिरने वाली है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews