Jabalpur News : सब्जी हॉकर जोन बनाने की मांग को लेेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Jabalpur News : सब्जी हॉकर जोन बनाने की मांग को लेेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Jabalpur News : जबलपुर में लगातार बरेला गौर के आसपास रहने वाले किसानों और फुटकर सब्जी व्यापारी नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर के आलावा अन्य अधिकारियों को अपनी समस्या का समाधान हेतु आवेदन निवेदन करते हुए आ रहे हैं पर अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है जिस कारण आज सभी सब्जी व्यापारी अपना व्यापार बंद करके प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नारे लगाते हुए एकता मार्केट के पास सब्जी मंडी में प्रदर्शन किया।

सब्जी विक्रेता विकास कुमार का कहना है कि हम सब वीरांगना रानी अवंती बाई वार्ड, शालीबाड़ा के रहने वाले है। किसानों का कहना है कि हम सब्जी व्यापारी है। एन.एच.-12 मण्डला रोड का विस्तारीकरण होने के कारण हमारा सब्जी हॉकर जोन प्रभावित हो रहा है, लिहाजा हम व्यापारीगण व किसानों की सरकार मदद करें और एकता मार्केट के पास हॉकर जोन बनाए।

किसानों का कहना है कि तिलहरी, खिरहनीघाट, जमतरा, परसवाड़ा, मंगेली, पटेला, गौर गौरवाचाट, सालीवाडा, चोखड़ा, बारह समाधि रोड, लगड़ा, बरगी नगर रोड इत्यादि अनेकानेक ग्राम के किसान प्रातः सब्जी लेकर सब्जी हॉकर जोन में बैठकर व्यापार करते थे, पर हाईवे का विस्तारीकरण होने से हमार व्यापार प्रभावित हो रहा है। किसान व्यापारियों ने मांग की है कि वर्तमान में संचालित गौर पुलिस चौकी पीली बिल्डिंग के पास पर्याप्त जगह उपलब्ध है, अगर वहाँ पर सब्जी हॉकट जोन स्थानांतरित किया जाता है तो अच्छा रहेगा। संबंधित बाजार विभाग नगर निगम से जो भी शुल्क लगेगा हम सब व्यापारी किसानगण भुगतान करने के लिए तैयार हैं। किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि पटवारी से उक्त खसरे में सब्जी हॉकर जोन निर्धारण करवाने का कष्ट।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”833257523″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews