Jabalpur News : गाजी बाग के गोदाम में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Jabalpur News : गाजी बाग के गोदाम में भड़की आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Jabalpur News : जबलपुर जिले के रद्दी चौकी स्थित गाजी बाग ग्राउंड में मौजूद गुड्डू कांच वाले की गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। शाम 7 बजे भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। एक घंटे की मशककत के बाद 4 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग में गुड्डू कांच वाले के गोदाम में लगी मशीन जलकर ख़ाक हो गई। इसके अलावा गोदाम में रखा प्लास्टिक व दूसरा सामान भी जलकर खाक हो गया। गोदाम मालिक के अनुसार आग में तकरीबन 7 से 8 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार कांच गोदाम से उठी आग की लपटें पास में मौजूद भारत पावरलूम सोसाइटी के दफ्तर में भी पहुँच गई। जिसमें लकड़ी की अलमारी में रखे कागज़ ख़ाक हो गए। मौक़े पर भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्रीय पार्षद शफीक हीरा, याकूब अंसारी, गुलाम हुसैन, इशतियाक अंसारी आदि के साथ सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”825544240″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews