Jabalpur News : चीन से चाकुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर लिया है।
Jabalpur News : चीन से चाकुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 तस्कर गिरफ्तार

Jabalpur News: जबलपुर में अवैध चाइना चाकुओं की तस्करी करने तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके पास एक दर्जन से अधिक चाईना चाकू बरामद किये है। हनुमानताल पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में आरोपी अरबाज खान, सोहराब और शाहबाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरफ्तार मे आरोपियों से और भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

हनुमानताल थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया की तीनो आरोपी राजस्थान के पुष्कर मेले से 250 रूपये प्रति नग की दर से बटनदार चाईना चाकू खरीदकर लाते थे। जबलपुर में इन चाकुओ को 500 से लेकर 1000 रुपये में बेच देते थे। पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की शहर में बड़ी तादात में चाईना चाकुओ को लाया जा रहा है। पुलिस सूचना के आधार पर आरोपी अरबाज से 06, सोहराब से 05 और शाहबाज से 04 बटनदार चाईना चाकुओ को जप्त किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर लिया है। पुलिस उन तीनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिन लोगो को इन तीन आरोपियों ने चाईना चाकू बेचा है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews