फर्जी कागजों से गाड़ियां फाइनेंस कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

इस पूरे फर्जीवाड़े में कई निजी बैंकों के फायनेंस एजेंट्स की मिलीभगत की भी आशंका है ऐसे में एसटीएफ मामले की और जांच कर रही है।
Police Arrest Crime

Jabalpur News : मध्य प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों से वाहन फाइनेंस कराने वाली गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 25 लाख रुपए कीमत की 21 टू व्हीलर गाड़ियां बरामद की गईं हैं।

आरोपी भोले भाले लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की फोटोकॉपी, किसी ना किसी बहाने से हथिया लेते थे और फिर उनके नाम पर फर्जीवाड़े से वाहन फायनेंस करवा लिए जाते थे। आरोपी फर्जी दस्तावेजों पर फायनेंस हुए वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में बेच दिया करते थे।

ऐसे पकड़े आरोपी

गिरोह का शिकार हुई गीता कुशवाहा नाम की एक महिला ने जब मोबाईल फायनेंस करवाने के लिए आवेदन दिया तो पता चला कि उसके नाम पर हाल ही में टू व्हीलर गाड़ी फायनेंस की गई है। ऐसे में महिला की शिकायत पर जबलपुर एसटीएफ मामले की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई।

jabalpur news

जाँच में जुटी एसटीएफ

एसटीएफ ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रशांत कुशवाहा और उसके 2 साथियों इंद्रजीत कुशवाहा और प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे फर्जीवाड़े में कई निजी बैंकों के फायनेंस एजेंट्स की मिलीभगत की भी आशंका है ऐसे में एसटीएफ मामले की और जांच कर रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews