Jabalpur News : ट्रक और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, चालक की मौत

Jabalpur News : ट्रक और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, चालक की मौत

Jabalpur News : जबलपुर जिले के कटंगी थाना अंतर्गत पौड़ी मोड़ के पास आज दोपहर ट्रक और पिकअप वाहन की भिंडत हो गई। घटना में पिकअप चला रहें अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कटंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और वाहन में फंसे अभिषेक के शव बाहर निकालने में जुट गई है। मृतक युवक का नाम अभिषेक कुमार बरबटी गांव का रहने वाला था।

यह है पूरी घटना

कटंगी थाना पुलिस के मुताबिक आज दोपहर पौड़ी मोड़ पर कटंगी से जबलपुर तरफ आ रहें तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहें पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पिकअप वाहन चला रहें चालक अभिषेक कुमार की मौके पर मौत हो गई है। थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि ट्रक क्रमांक UP 78-BT 6937 कटंगी से जबलपुर तरफ आ रहा था। जबकि पिकअप वाहन क्रमांक MP20- GB 4075 कटंगी तरफ जा रहा था। पिकअप वाहन जैसे ही पौड़ी मोड़ पहुंचा तभी सामने से आ रहें ट्रक ने टक्कर मार दी।

बता दें कि भिड़ंत इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन चकनाचूर हो गया। और अभिषेक वाहन में ही फंसकर रह गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसे कि पुलिस तलाश कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews