Jabalpur News : टायर फटने से तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत , 7 लोग घायल

Jabalpur News : टायर फटने से तेज रफ्तार कार पलटी, एक की मौत , 7 लोग घायल

Jabalpur News : जबलपुर जिस दुल्हन की 2 दिन पहले घर से डोली उठना था, उसी घर से अब उसकी अर्थी निकल रही है। घटना जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र की है जहां पर की तेज रफ्तार जीप का टायर फट जाने से वह पलट गईं और उसमें सवार एक युवती की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं इस घटना में जीप में सवार तकरीबन 7 से 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह है पूरी घटना

बताया जा रहा है कि जीप ओवरलोड थी जिसके चलते अचानक से टायर फटा और जीप पलट कर सड़क से किनारे गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही जीप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और फिर कुंडम थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के मुताबिक जीप में 20 से 25 लोग सवार होकर मझगांव से कुण्डम जा रहे थे। जैसे ही जीप कुंडम के पास पहुंची तो उसका टायर फट गया और वह पलट गई।

इस हादसे में जान गवाने वाले युवती का नाम रजनी बताया जा रहा है जिसकी दो दिन बाद शादी होने वाली थी। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को जबलपुर के मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है। वही घटना में जीप चालक भी घायल हुआ है, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह मरीज हुए घायल

ग्राम मझगांव निवासी 60 वर्षीय झूमू सिंह, 24 वर्षीय प्रीतम विश्वकर्मा, 20 वर्षीय अमित विश्वकर्मा, 40 वर्षीय धर्मेंद्र, 45 वर्षीय कमल मसराम, 40 वर्षीय मूल सिंह गौड़ 35 वर्षीय ओम बाई।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews