
Jabalpur News : जबलपुर के मझौली में आज दोपहर तेज रफ्तार मिनी ट्रक नियंत्रित होकर पलट गया, घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद 108 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।
यह है मामला
जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के कुआं पटना गांव से मिनी ट्रक भूसा भरने के लिए बहोरीबंद जा रहा था रास्ते में कुछ लोगों ने हाथ देकर मिनी ट्रक को रोका और फिर उसमें पीछे बैठ गए। तेज रफ्तार मिनी ट्रक जैसे ही गांव पटी इमलिया मोड़ पहुंचा तो अचानक ही पलट गया। घटना के चलते कई लोग ट्रक में दब गए वहीं स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया और प्रति मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और सभी घायलों को डायल 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
बताया जा रहा है कि घायलों में 2 साल की एक मासूम बच्ची भी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”823690699″]
