Jabalpur News : सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त

Jabalpur News : सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त

Jabalpur Encroachment News : जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाश हिमांशु कोरी जिस पर 32 से अधिक मामले अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, हत्या के दर्ज हैं उसके अवैध कब्जे को आज पुलिस और जिला प्रशासन की टीम के द्वारा हटाया गया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि शहर के भानतलैया क्षेत्र के सती चौक के पास डेढ़ सौ वर्ग फुट की शासकीय जमीन पर हिमांशु कोरी के द्वारा कब्जा किया गया था जिसे आज गिराया गया और शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, इस शासकीय भूमि की कीमत 300000 रुपए बताई जा रही है वही एक लाख रुपए की लागत से इसमें कमरे का निर्माण कराया गया था जिसे नगर निगम की टीम के द्वारा गिराया गया है।

मामले में जानकारी देते हुए हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि हिमांशु कोरी हनुमानताल थाना क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है जिस पर हत्या,हत्या का प्रयास आदि गंभीर मामले दर्ज हैं, क्षेत्र में हिमांशु कोरी का आतंक देखा जाता था जिसके कारण उसके शासकीय भूमि के कब्जे को पुलिस नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम के द्वारा हटाया गया है हिमांशु कोरी लोगों को धमकाकर अवैध वसूली भी करता था।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”784117247″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews