Jabalpur News : आरोपियों ने ईजाद किया ब्लैकमेलिंग का नया तरीका, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

shahdol news

Jabalpur News :  जबलपुर में कुछ आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग का नया तरीका ईजाद किया है। इसमें आरोपी युवक पुलिसकर्मी बनकर होटलों में जाते हैं और वहां के रजिस्टर से वहां ठहर चुके लड़के-लड़कियों का नंबर हासिल कर लेते हैं। इसके बाद आरोपी होटल संचालक और लड़के-लड़कियों को फोन कर ब्लैकमेलिंग करते हैं, उनसे लाखों रुपए मांगते हैं और रुपए ना देने पर उनकी जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देते हैं।

यह है मामला

ऐसे ही एक मामले की शिकायत जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में संचालित होटल रॉयल मैरिज गार्डन के संचालक ने दर्ज करवाई है। आरोपियों के पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस गिरोह के 4 युवक बीती 14 जून को होटल रॉयल मैरिज गार्डन पहुंचे थे जहां उन्होने होटल रजिस्टर की फोटो खींच ली थी। आरोपियों ने ना सिर्फ रजिस्टर की एंट्री में गड़बड़ी बताकर होटल संचालक से 1 लाख रुपयों की मांग की बल्कि रजिस्टर में दर्ज लड़के-लड़कियों के नंबर पर फोन लगाकर उनसे भी एक-एक, दो-दो लाख रुपयों की राशि मांगी।

होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 2 आरोपियों को धर दबोचा जो नाबालिग हैं। पुलिस अधिकारी मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews