Jabalpur News : दिग्विजय सिंह की यात्रा पर कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज, जानें क्या है कहा

MP Election 2023

Jabalpur News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पद यात्रा पर कहा कि दिग्विजय की बुंदेलखंड यात्रा भाजपा के लिए शुभ होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब जितनी भी यात्रा कर ले उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि अच्छा है उनका जज्बा इस उम्र में कायम है।

अब उस बयान को लेकर मैं कोई नया बयान नहीं दूंगा

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 2018 में 15 माह के लिए आई कांग्रेस की सरकार को जनता ने अच्छे से देख लिया, और कमलनाथ दिग्विजय सिंह को भी जान लिया है। मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पर अब भरोसा नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीते दिनों युवतियों के पहनावे पर जो बयान दिया था उस बयान पर अभी भी अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले भी जानते हैं कि मेरा क्या आशय था और अब उस बयान को लेकर मैं कोई नया बयान नहीं देना चाहता हूं।

केंद्र सरकार की योजनाओं का राजस्थान की जनता को नहीं मिल पाया लाभ

वही हिंदू राष्ट्र मांग पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत तेजी से बदल रहा है, हिंदू धार्मिक स्थलों का सम्मान और उत्थान दोनों ही हो रहा है इसलिए जो लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं उन्हें में सलाह देता हूं कि मांग करने की जरूरत नहीं है हमारा देश हिंदू राष्ट्र है। राजस्थान में चल रही उथल-पुथल पर भी कैलाश विजयवर्गीय ने अपना बयान दिया उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने राजस्थान का बहुत नुकसान किया है। 5 साल तक यह लोग आपस में लड़ते रहें, उनकी लड़ाई के कारण प्रदेश का विकास भी नहीं हो पाया, इतना ही नहीं केंद्र सरकार की योजनाओं का भी राजस्थान की जनता को लाभ नहीं मिल पाया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews