Jabalpur News : अवैध उत्खनन के विरोध में मध्य भारत मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन

Jabalpur News : अवैध उत्खनन के विरोध में मध्य भारत मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन

Jabalpur News : जबलपुर के मध्य भारत मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के माइनिंग विभाग पहुँचकर अवैध उत्खनन के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया है जहाँ बेलखेड़ा के पावला घाट में नर्मदा नदी में हो रहे अवैध उत्खनन पर कार्रवाई न किये जाने के विरोध में मध्य भारत मोर्चा के आशीष मिश्रा,सौरव यादव के द्वारा 2 हजार के सांकेतिक नोटों की माला और काली मटकी में नोट भरकर माइनिंग अधिकारी पीके तिवारी को सौपने पहुँचे। वही इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल के द्वारा मध्य भारत मोर्चा के पदाधिकारियों को माइनिंग अधिकारी से मिलने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आशीष मिश्रा ने बताया कि जिस प्रकार से भूमाफियाओं द्वारा पावला घाट को अवैध रूप से मशीनों के द्वारा छलनी किया जा रहा है और अवैध तरीके से रेत का उत्खनन किया जा रहा है उसको लेकर प्रमाण सहित माइनिंग अधिकारी को पूर्व में कई बार शिकायत की गई लेकिन माइनिंग विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई।

ऐसा प्रतीत होता है कि अवैध उत्खनन करने वालों और माइनिंग विभाग की संलिप्तता के चलते ही घाट में अवैध उत्खनन किया जा रहा है, बावजूद इसके माइनिंग विभाग मूक दर्शक बना बैठा है। वही अब अगर कार्रवाई नही होती है तो मध्य भारत मोर्चा दंड मारते हुए भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान के समक्ष शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”821673776″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews