Jabalpur News : नर्मदा में अवैध उत्खनन को लेकर मध्य भारत मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jabalpur News : नर्मदा में अवैध उत्खनन को लेकर मध्य भारत मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jabalpur News :  जबलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मध्य भारत मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बेलखेड़ा के पावला घाट समेत नर्मदा नदी के अन्य घाटों पर हो रहे धड़ल्ले से अवैध उत्खनन को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया जहाँ पोस्टर पहनकर आए आशीष मिश्रा और उनके साथियों ने माइनिंग अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से रेत माफियाओं के द्वारा नर्मदा नदी को अवैध रूप से मशीनों के द्वार छलनी किया जा रहा है। जिसके साक्ष्य मध्य भारत मोर्चा के द्वारा पूर्व में कई बार माइनिंग अधिकारी को दिए गए।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बावजूद इसके माइनिंग विभाग के अधिकारियों के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की गई, वही जब मध्य भारत मोर्चा के सदस्यों के द्वारा साक्ष्य के साथ माइनिंग विभाग में शिकायत दी जाती है तो उनके द्वारा उल्टी कानूनी कार्रवाई मोर्चा के सदस्यों पर कर दी गई, इससे साफ जाहिर होता है कि माइनिंग विभाग की सांठ गांठ के चलते ही घाट में अवैध रूप से मशीनों के जरिये उत्खनन किया जा रहा है, वही आज कलेक्टर को ज्ञापन सौपते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827251628″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews