Jabalpur News : रेलवे के कोचिंग डिपो में लगी भीषण आग, बैटरीयों में हुआ विस्फोट

बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी और इसके बाद पास में रखी बैटरी में विस्फोट भी होने लगे हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग की वजह की जांच की जा रही है।
jabalpur Railway coaching depot

Jabalpur News : जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास या कोचिंग डिपो है जब रेल गाड़ियां अपना सफर तय करके आती हैं तो इनमें सफर के दौरान गंदगी हो जाती है इसके साथ ही रेलवे कंपार्टमेंट में टूट फूट हो जाती है यह पूरा मेंटेनेंस का काम रेलवे कोचिंग डिपो में होता है जबलपुर पश्चिम मध्य रेलवे का बड़ा कोचिंग डिपो है, इसमें एक साथ कई गाड़ियां खड़ी होती हैं, और दिन भर इनमें साफ सफाई और मरम्मत का काम चलता रहता है l

यही कोचिंग डिपो के भीतर अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप पकड़ लिया जबकि कोचिंग डिपो के भीतर आग बुझाने वाले फायर एक्सटिंग्विशर मौजूद थे, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि आज बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी और इसके बाद पास में रखी बैटरी में विस्फोट भी होने लगे हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग की वजह की जांच की जा रही है।

रेलवे का कोई कर्मचारी नहीं हुआ घायल

पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि हां यह बात सही है कि कोचिंग डिपो में आग लगी है लेकिन आग क्यों लगी इसकी जानकारी नहीं है इस घटना में रेलवे का कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews