
Jabalpur News : जबलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ ओमती थाना अंतर्गत झूलेलाल मंदिर के पास कृष्णा टॉय की गोदाम है। शाम को अचानक ही दुकान में शार्ट सर्किट हुआ। जब तक दुकान संचालक कुछ समझ पाते तब तक आग तेजी से बढ़ते हुए दुकान के बाद गोदाम तक पहुंच गई, और दुकान के बाद गोदाम को भी जला दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
आग पूरी तरह से नहीं बुझी
स्थानीय निवासी यश ने बताया कि शाम को दुकान के पास से कुछ लोगों ने धुँआ निकलते देखा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग अभी भी लगी हुई है। जिस जगह आग लगी है। वह रिहायसी और सकरा एरिया है। इस वजह से आग बुझाने में परेशानी जा रहीं है। दमकल विभाग के मुताबिक दुकान-गोदाम में आग लगने से अभी तक कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी अभी मिल पाई है। क्योंकि आग पूरी तरह से बुझी नहीं है।
सूचना मिलने के बाद से 10 से अधिक गाड़ी मौके पर पहुंच आग को बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने की सूचना पर ओमती थाना पुलिस सहित दमकलकर्मी भी मौके पर मौजूद है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
