Jabalpur News: सांसद राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय की गुप्त बैठक से सियासी सुगबुगाहट तेज

Jabalpur News: सांसद राकेश सिंह और कैलाश विजयवर्गीय की गुप्त बैठक से सियासी सुगबुगाहट तेज

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर सरगर्मी तेज हो गई है जिसका कारण है सांसद राकेश सिंह और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बीच हुई गुप्त बैठक। गुरुवार को जबलपुर के सांसद राकेश सिंह के घर हुई एक बैठक ने प्रदेश में सियासी तूफान ला दिया है।

यहां भी देखें- Jabalpur News: राज्यपाल की मौजूदगी से जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर और निगम कमिश्नर ने लोगों को किया रेन बसेरों में शिफ्ट

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, रमेश मेंदोला, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह शामिल हुए। इस बैठक को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में किस बात पर चर्चा की गई यह अभी तक गुप्त रखा गया है।

यहां भी देखें- Jabalpur News: इमरती देवी के बयान पर लखन घनघोरिया का तंज़

बैठक खत्म होने के बाद जब कैलाश विजयवर्गीय से पत्रकारों ने इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सही समय आने पर आपको सब कुछ बता दिया जाएगा। उनके इस जवाब ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि प्रदेश में आगामी दिनों में पार्टी की रणनीति क्या होगी इसे लेकर पर चर्चा की गई है।

यहां भी देखें- Jabalpur news: भाजपा में न तो सिफारिश चलती है, न ही लॉबिंग- गोपाल भार्गव  

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार को जवाब देते हुए कहा कि बैठक में क्या हुआ वक्त आने पर सब कुछ पता चल जायेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे गए सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि वहां पर एक बार फिर भाजपा बहुमत में आएगी। इसे लेकर हम पूर्ण निश्चिंत है। वही पंजाब की राजनीति पर बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिद्धू राजनीति के नए-नए मुल्ले है जो कि रोज बांग देते हैं, हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। बहरहाल बैठक किस मुद्दे पर हुई और इसे इतना गुप्त क्यों रखा गया यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews