Jabalpur News – भय और भ्रम को दूर करने अधिकारियों ने लगवाई वैक्सीन 

Jabalpur News – भय और भ्रम को दूर करने अधिकारियों ने लगवाई वैक्सीन 

जबलपुर, संदीप कुमार।  कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर जो अफवाह उड़ रही है उस भ्रम को जबलपुर पुलिस ने सिरे से झुठला दिया है जिसकी तस्वीर भी आज सामने आ गई, जब कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के लिए न सिर्फ लंबी-लंबी कतार लगी रही तो वही अधिकारियों ने भी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine)लगवाने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

पुलिस लाइन अस्पताल में लगी कोरोना वैक्सीन लगवाने भीड़

कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के लिए आज दूसरे फेज में आज फ्रंट लाइन वर्करों को शामिल किया गया,जबलपुर पुलिस लाइन में कर्मचारियों सहित अधिकारियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई, खास बात ये थी कि पुलिस लाइन में वैक्सीन लगवाने के लिए पुलिस कर्मचारियों की लंबी लंबी लाइन लगी रही जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी।

आईजी ने कहा सबसे पहले मुझे लगाओ वैक्सीन

कोविड वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के लिए जबलपुर रेंज के आई.जी भगवत सिंह चौहान भी पुलिस लाइन पहुँचे जहाँ उनके साथ जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा,एसपी रेल सुनील जैन, एएसपी अमित कुमार भी थे ,वैक्सीन को लेकर जिस तरह से लोगों में भ्रम है उसको दूर करने के लिए आईजी भगवत सिंह चौहान आगे आए और उन्होंने कहा कि सबसे पहले मुझे वैक्सीन लगाओ ।

साधारण बीमारी में जो इंजेक्शन लगते है बिल्कुल वैसा ही हुआ अनुभव

आईजी भगवत सिंह चौहान ने वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि जैसा कि साधारण बीमारी में वैक्सीन लगाई जाती है बिल्कुल इसी तरह आज भी लग रहा था, वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे तक आराम किया गया और फिर वही रोजमर्रा की तरह काम पर लग गए, आईजी ने सभी लोगो से अपील की है कि जब उनका नंबर आए तो वो भी वेक्सीन जरूर लगवाएं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews